अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। 339 रन के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी ने पकिस्तानी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिये और पूरी टीम 30.3 ओवर में 158 रन पर ढेर हो गई। इस मौके पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर ज़मां को 106 गेंदों में 114 रन की शानदार पारी के लिए मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया है। वहीं पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक 338 रन बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ी शिखर ध्वन को गोल्डन बैट का खिताब दिया गया जबकि सबसे अधिक 13 विकेट लेने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली को गोल्डन बाॅल और मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। इस जीत पर पाकिस्तानी कप्तान सरफराज ने अपने देश की जनता की दुआओं और सकारात्मक क्रिकेट को जीत की वजह बताया और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम गेंदबाजी में कुछ कर सकते हैं जो नहीं कर पाये।
चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी पारी की धीमी शुरूआत की लेकिन बुमराह की नो बाॅल पर फखर जमां का विकेट मिस होने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय के टाॅप आॅडर के तीनों बल्लेबाजों शिखर ध्वन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट करके आमिर ने जीत की बुनियाद रख दी और रही सही कसर हसन अली और शादाब ने पूरी कर दी और पूरी टीम महज 158 रन पर सिमट गई।