नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्या विकेट कीपर के तौर पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है। जल्द ही सीमित ओवर के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। ारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है और अब वनडे सीरीज के लिए भी जल्द ही घोषणा की जायेगी। ईशान किशन की टी-20 में वापसी हुई है और अब माना जा रहा है कि वनडे के लिए भी उनका दावा मजबूत है।
ईशान किशन ने वनडे में भारत के लिए आखिरी मैच वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही ईशान वनडे टीम से बाहर हैं। हाल ही में ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने झारखंड को टूर्नामेंट का पहला खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। ईशान ने फाइनल में भी हरियाणा के खिलाफ शतक लगाया था और उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक लगाया जो किसी भारतीय बल्लेबाज का लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी चोट के बाद टीम में वापसी की संभावना है। गिल गर्दन में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाये थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें अभी खेलने की मंजरी नहीं मिली है।
मन की बात : मोदी ने कहा, हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर