New Delhi : ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन एसोसियेशन ने उन्नाव रेप पीड़िता के लिए दिल्ली में प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। इस बीच पीड़िता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और न्याय मिलेगा। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की भी मांग की।
पीड़िता ने कहा कि ये पहला मामला है जब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी कुलदीप सेंगर को जमानत दी है। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ अन्याय है। उसके परिवार को पीड़ित किया गया है और उसके पति की भी नौकरी चली गयी। उसके बच्चे असुरक्षित हैं और गवाह भी असुरक्षित है।
वीडियो देखें : –
उन्नाव रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी से मांगी सुरक्षा
ये भी पढ़ें : त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी