अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में आज सुबह एक बस गहरी खाई में गिर गयी है जिसमें 7 लोगों के मरने की खबर है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर जुटा हुआ है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
बताया जा रहा है कि भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। ये बस रामनगर जा रही थी जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गयी और एक यात्री की अस्तपाल जाते हुए मौत की पुष्टि हुई। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त में जुटा है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।
त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी