देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपनी भावनाएं मुख्यमंत्री के साथ साझा की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया | गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पूर्व प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि अंकिता के परिजनों से मिलकर उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।
त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी