मुंबई: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे वो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया हैं जहां एनसीपी के तमाम नेता मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक आप को बता दें कि एनसीपी नेता दिलीप वलसे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक से पहले सभी नेताओं ने अजित पवार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
आप को बता दें कि सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शनिवार तड़के बारामती से मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बता दें कि, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार की बीते 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी।
शरद पवार का बड़ा बयान, ‘अजीत चाहते थे एनसीपी का विलय, उनकी इच्छा पूरी हो’