नई दिल्ली : अपने बजट भाषण 2026 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में सरकार का मजबूत कदम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नवोन्मेषी विचार विशेष युवा शक्ति संचालित बजट का आधार बना है और सरकार का संकल्प गरीब, शोषित और वंचितों पर ध्यान देना है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश कर रही है और लोकसभा में उनका बजट भाषण जारी है।
निर्मला सीता रमण ने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार होने वाला यह पहला बजट है और हमारा पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को तेज और सतत बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा कर्तव्य अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताओं का निर्माण विकसित करना है। जबकि हमारा तीसरा कर्तव्य- सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास है।
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि इस त्रि-आयामी दृष्टिकोण के लिए सहायक परिवेश की आवश्यकता है और हमारी पहली आवश्यकता ढाचांगत सुधारों की गति को अनुकूल और प्रगतिशील बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि दूसरी आवश्यकता दक्षतापूर्ण पूजी आवंटन और जोखिमों के बेहतर प्रबंधन का आधार रखना है। जबकि तीसरी आवश्यकता एआई एप्लीकेशन और अति उन्नत प्रौद्योगिकियों को सुशासन में सहायक बनाना है।
वित्त मंत्री अपने भाषण में ये भी कहा कि रोजगार सृजन और विकास में तेजी लाने के लिए हमने व्यापक सुधार किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद हमने 350 से अधिक आर्थिक सुधारों को शुरू किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण, श्रम संहिताओं को अधिसूचित करना इन सुधारों का हिस्सा रहा है। उच्च स्तरीय समितियों को गठित कर केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर काम किया है और सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर तेजी से चल पड़ी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ये भी कहा कि सरकार ’विकसित भारत’ की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगा और भारत वैश्विक बाजार के साथ गहनता से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्ट-ए की शुरुआत करते हुए इस देश के नागरिकों का आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों को लाभ मिलता रहे और यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प गरीब, हाशिए पर पड़े लोगों पर ध्यान देना है।
शरद पवार का बड़ा बयान, ‘अजीत चाहते थे एनसीपी का विलय, उनकी इच्छा पूरी हो’