देहरादून: उत्तराखंड बजट सेशन के लिए सरकार ने भराड़ीसैण विधानसभा में तिथि तय कर दी है। आगामी 9 मार्च से 13 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन किया जायेगा। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। अब राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने देहरादून विधानसभा भवन में बजट सत्र का आयोजन किया था लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही किया जायेगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है। 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन होगा।
बताया जा रहा है कि विधानसभा को अब तक पक्ष व विपक्ष के विधायकों से 500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। जबकि सत्र आहूत होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ जाने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही सरकार की ओर से कई विधयेक, वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पर सदन पटल पर रखे जाएंगे।
हालांकि इस सत्र में हंगामे की पूरी संभावना जतायी जा रही हैं। एक ओर तो लम्बे समय के बाद भराड़ीसैण विधानसभा में सत्र का आयोजन किया जा रहा है दूसरी ओर कई ऐसे ज्चलंत मुद्दे हैं जिन पर हंगामा होने के आसार हैं। अंकिता भण्डारी मर्डर केस में सीबीआई जांच से लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था तक कई ऐसे मामले हैं जिन पर बहस हो सकती है।
Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री ने किये कई बड़े एलान, पढ़े एक नज़र में पूरा बजट