नैनीतालः पुलिस महानिदेशक एम.ए. गणपति के अनुसार पुुलिस ने आगामी 11 मार्च को मतगणना की अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है और मतगणना के बाद विजय जुलूस और होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना का जितना बेसब्री से इंतज़ार प्रदेश की जनता को हैं ठीक उतना ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं को भी हैं। ऐसे में विजय जुलूस के दौरान शांति भंग ना हो, इसके लिए पुलिस ने अधिक सतर्क रहने की तैयारियां की हैं। पुलिस महानिदेशक ने ये भी कहा कि मतगणना से पहले सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों और कुछ जिम्मेदार नागरिकों के साथ शांति कमेटी के नाम से एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा की जायेगी।