हरिद्वार: पहाड़ का चेहरा और प्रदेश के सबसे बड़े नेता के रूप में पहचान बनाने वाले हरीश रावत को उनके क्षेत्र की जनता ने पूरी तरह नकार दिया। हरीश रावत विधानसभा चुनाव दो सीटों पर लड़ रहे थे लेकिन दोनों ही सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लाख दावे करने के बाद भी हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण सीट में भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा विधायक यतीश्वरानंद ने 12278 वोटों से जीत हासिल की। वहीं शुरूआती दौर में कड़ी टक्कर दे रहे हरीश अंतिम चरणों में किच्छा से भी राजेश शुक्ला के सामने पस्त हो गये।