हरिद्वार: हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त पैर फिसलने के कारण वित्त मंत्री अरुण जेटली चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के बाद जेटली बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनको दिल्ली लाया गया है। जेटली को शाम को मोदी के रोड शो और देर शाम पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भाग लेना है। जेटली बाबा राम देव के पतजंलि योगपीठ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार जेटली का पैर हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसल गया था, जिसके बाद उनके सिर में चोट लग गई और वो बेहोश हो गए। तुरंत ही उनको प्राथमिक उपचार दिया गया और दिल्ली लाया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। पतजंलि के आचार्य बालकृष्ण ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि वो सकुशल दिल्ली पहुंच गए हैं।