देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में त्रिवेंद्र रावत ने शपथ ली है। सतपाल महाराज ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सतपाल महाराज के बाद प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा रेखा आर्य और डा. धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री की शपथ ली है।
शपथ लेने से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेरी प्राथमिकता स्वच्छ और पारदर्शी सरकार देना है। राज्य को विकास के शिखर की ओर ले जाना है, राज्य जिस हालत में है उससे राज्य को उभारना है।