देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिहं के नेतृत्व में खेतहर मजदूर किसान कांगे्रस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर गांधी पार्क में धरना अयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धरने में आये किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की जनता को अच्छे दिनों का लोभ देकर, झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने का काम किया था। परन्तु 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की जनता के साथ जो वादे किये थे वह आजतक एक भी पूरा नही हुआ है। प्रीतम सिंह ने कहा कि देश का किसान अपने ऋण न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे है। दूसरी तरफ भाजपा की केन्द्र सरकार 3 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है।
राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए ये कहा कि उत्तराखण्ड में किसान द्वारा आत्महत्या किया जाना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किसान द्वारा आत्महत्या करने से लगता है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। किसान ऋण तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने कहा था कि यदि हमारी सरकार आई तो किसानों का ऋण माफ करने के साथ ही उन्हेें व्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा, परन्तु सरकार अपने इस वायदे से विमुख हुई है। उन्होेंने कहा कि किसान अन्नदाता है और कांग्रेस ने सदैव किसानों की हक की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी है और यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक किसानों को न्याय नही मिल जाता।
प्रीतम सिंह ने कहा कि यदपि कांगे्रस पार्टी ने उत्तराखण्ड सरकार को 6 महिने तक विरोध न करने का वादा किया था। परन्तु भाजपा सरकार द्वारा लगातार गरीब, असहाय, अल्पसंख्यक, किसानों एवं दलितों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर, एआईसीसीसी के सचिव काजी निजामुद्दीन सहित कई पदाधिकारी और पूर्व मंत्री शामिल हुए।