देहरादून : उत्तराखण्ड में तापमान गिरने से मैदान से पहाड़ तक ठंड बढ़ गयी है जिसे देखते हुए प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है। एक ओर जहां मैदान में कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई है तो वहीं पहाड़ में सूखी ठंड परेशान कर रही है।
आपको बता दें कि आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे का येलो अलर्ट जारी हो चुका है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक और दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर रही है। इस वजह से देहरादून आने वाली वंदे भारत से लेकर हावडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देर से पहुंची हैं। आपको बता दें कि देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह हल्का कुहासा छाया रहा, लेकिन दिन में चटख धूप खिली रही। ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
मुक्त व्यापार समझौता : भारत के साथ व्यापार समझौते को न्यूजीलैंड के पीएम ने बताया ऐतिहासिक