देहरादून : देहरादून में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। एक युवक ने घर के बाहर ही बुलाकर इस हत्या को अंजाम दिया है। युवती 23 वर्ष की बतायी जा रही है जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक आया और उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने धारधार हथियार निकालकर गले पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना मच्छी बाजार की है जहां बाइक सवार युवक ने इस हत्या को अंजाम दिया है। खून में लथपथ गुन्नु को दून चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस हत्या से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई है। बाइक सवार युवक का नाम आकाश बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के पीछे क्या कारण है, पुलिस तफ्तीश में जुट गई हैं।