नई दिल्ली – नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंप्रोमाइज कर दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी घबराए हुए हैं, अमेरिका इंडियन ट्रेड डील लगभग 4 महीने से रुकी हुई थी और उसे कल शाम पीएम मोदी ने साइन कर दिया है। पीएम मोदी पर भयंकर प्रेशर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की इमेज का जो गुब्बारा हजारों करोड़ रुपए लेकर बनाया गया था वह कभी भी फूट सकता है।
लोकसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा की इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रपति के अभी भाषण पर नेता प्रतिपक्ष को बोलते नहीं दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा की पीएम मोदी ने अमेरिका इंडिया ट्रेड डील में देश को भेज दिया है क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज्इड है।
राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अमेरिका में जो अदानी पर कैसे हैं दरअसल वह नरेंद्र मोदीपर केस हैं। राहुल ने कहा कि एक्सट्रीम फाइल में अभी भी बहुत कुछ है जिससे अमेरिका ने रिलीज नहीं किया है उसकी वजह से पीएम मोदी पर प्रेशर है।
वहीं सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पक्ष रखा और राहुल गांधी पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों का लाभ उठाकर अब तक की सबसे बेहतर ट्रेड डील अमेरिका के साथ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की फाइनल की गई ट्रेड डील से भारत की इकोनॉमी और सभी भारतीयों गरीब, किसान, मछुआरे, युवाओं और महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे। पीयूष गोयल ने कहा कि हम सब के लिए सबसे बड़ी डील है और राहुल गांधी जैसे विपक्ष नेताओं की ओछी सोच है। वह भारत का उज्जवल भविष्य देखना नहीं चाहते हैं और इस तरह के राजनीति से अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।