चमोली : बद्रीनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है। प्रदेश में बदलते मौसम के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ी है और लगभग दो फीट तक बर्फ जम गई है। शुक्रवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के चेतावनी दी गई है साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और मैदान में बारिश अपना असर दिख रही है। बद्रीनाथ धाम में करीब 2 फीट तक बर्फ जमी हुई है और लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून सहित उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।