बनबसा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में सेना के जवानों, छात्रों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और फिट उत्तराखण्ड का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों और आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।
