बुलंदशहर: कुछ दिन पहले एक दंबग महिला पुलिस अधिकारी ने भाजपा के नेता का चालान काटा था जिसके बदले उन्हें आखिरकार तबादले का इनाम मिल गया है। श्रेष्ठा सिंह ठाकुर बुलंदशहर के स्याना में सीओ के पद पर तैनात थी जहां से उनका तबादला नेपाल बाॅर्डर पर बेहराइच में कर दिया। गौरतलब है कि श्रेष्ठा सिंह ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्य प्रवेश देवी के पति और भाजपा नेता प्रमोद लोधी का बिना हेलमेट और बिना कागज होने के कारण चालान काट दिया था। उसके बाद जब प्रमोद लोधी ने भाजपा का नाम लेकर डराना शुरू किया तो दबंग लेडी ने यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री जी से लिखवाकर ले आओ कि पुलिस को चालान काटने का अधिकार नहीं रहा है।
अपने तबादले के बाद श्रेष्ठा सिंह ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि ‘जहां भी जायेगा, रोशनी लुटाएगा, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता।‘