वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जातिगत वोट की राजनीति जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर विपक्षी दलों पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने राजनीति का ऐसा कल्चर पैदा किया है कि कुछ का साथ कुछ का विकास।
रविवार शाम पीएम मोदी जनता को संबोधित कर उनसे बीजेपी को भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। पीएम मोदी करीब घंटे भर के भाषण में बहुत सी बड़ी बातें कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश ऐसा है, यहां भी खुदा, वहां भी खुदा, जहां नहीं खुदा, वहां कल खुदेगा। उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में पुरातत्व विभाग को लगाना पड़ेगा कि देश में कोई कांग्रेस पार्टी भी थी क्या। महाराष्ट्र, उड़ीसा में कांग्रेस साफ हो गई। नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को भी चुनावी मुद्ा बनाया। उन्होंने कहा कि सत्ताहीन दलों को इतनी बड़ी तकलीफ हुई कि सर्जिकल स्ट्राइक में इतने लोग मारे गए, हमारा एक भी नहीं मरा। फौज का प्लानिंग ऐसी थी कि दुश्मन ठिकानों का खात्मा हो गया। लेकिन हमारे देश में राजनीतिक दल सबूत मांग रहे थे। आप देखिए जब सर्जिकल स्ट्रइक हुई, हमारे फौजियों ने सीमा पार जाकर दुश्मन को दिन में तारे दिखा दिए। दुश्मन के कैंप में जाकर हमारे सैनिक उन्हें मारकर लौट आए। आंख में मोतियाबिंद आने पर तकलीफ होती है, ऑपरेशन करना पड़ता है, कुछ राजनेता ऐसे हैं कि उन्हें मतबिंद लग जाता है।