देश के सबसे यक्ष प्रश्न का आखिरकार जवाब मिल गया है | इस जवाब को तलाशने के लिए देश भर में आज टिकटों की मारामारी रही और लगभग सभी शो फुल रहे| कटप्पा के बाहुबली को मारने की कहानी माहेशमति के वर्तमान राजा देव भल्ला और उसके पिता के षडयंत्र से शुरू होती है| बाहुबली को मारने के लिए उसके खास दोस्त कुमार वर्मा को निशाना बनाया जाता है और कुमार को षडयंत्र के मुताबिक राजा भल्ला को मारने के लिए राजी कर लिया जाता है | फिर गुप्त रास्ते से उसका राजा के शयनकक्ष तक प्रवेश कराने के बाद रानी को ये दिखाया जाता है कि बाहुबली ने भल्ला को मारने के लिए भेजा था | रानी प्रजा आक्रोश के डर और मंत्रीमंडल की फूट की वजह से बाहुबली को मृत्युदंड ने देकर कटप्पा को मारने का आदेश देती हैं | कटप्पा गुलाम धर्म का पालन करते हुए पीछे से तलवार मार तो देता है लेकिन उसके बाद बाहुबली का मार्मिक वचन देखने वालों की भी आंखें भर देता है | उस वचन और मार्मिक लम्हों के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी |