नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम में पश्चिमी बंगाल ने चैंका दिया है और शुरूआती रूझान में भाजपा, टीएमसी से आगे चल रही है। भाजपा जहां 120 सीटों पर आगे हैं तो वहीं टीएमसी भी 108 सीटों पर आगे है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी है लेकिन ये शुरूआती रूझान भाजपा को संतोष देने वाले हो सकते हैं। असम में भाजपा एक तरफा जीत की ओर आगे बढ़ रही है। फिलहाल कांग्रेस काफी पीछे रही है। तमिलनाडु में टीवीके 75 सीटों पर आगे चल रही है। एक बड़े उलटफेर होने की संभावना लग रही है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई है। जिसका नतीजा यह तय करेगा कि क्या ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी लगातार चैथी बार सत्ता में लौटेगी या भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रही है। राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होना है।
अमेरिकी नाकेबंदी के बीच एक कदम आगे ईरान, होर्मुज से पार किया तेल