अमेरिकी नाकेबंदी के बीच नौसेना को चकमा देकर ईरान ने होर्मुज से अपना सुपर टेंकर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि इस तेल की कीमत दो हजार करोड़ से ज्यादा है। ईरान का ये तेल एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक पहुंच गया है। अमेरिका ने 13 अप्रैल को नाकेबंदी शुरू की थी लेकिन ईरान ने इस नाकेबंदी को फेल कर दिया है। इसे ईरान की सैद्धान्तिक जीत माना जा सकता है और वो भी उस समय जब बातचीत होने के बावजूद कोई हल ना निकल रहा हो और तनाव अपने चरम पर हो।
आपको बता दें कि बातचीत में दबाव बनाने और ईरान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार पर रोक लगाने की कोशिश की है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना ने समंदर में कई दिनों तक कड़ी नाकेबंदी कर रखी है। लेकिन, बताया जा रहा है कि ईरान का एक विशाल जहाज अमेरिका की इस नाकेबंदी को भेदने में सफल रहा है। यह जहाज अपने अंदर लाखों बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा है। जिसकी कीमत 2 हजार करोड़ रूपये बतायी जा रही है।