ऋषिकेश: कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। एसडीएम कार्यालय ऋषिकेश से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस आदेश के मुताबिक नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की सभी शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी। गौरतलब है कि सावन मास के पहले दिन 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी और 11 अगस्त शिवरात्रि पर इसका समापन होगा। उत्तराखण्ड में कांवड़ का बहुत महत्व है।